kishoravstha (किशोरावस्था) me kil muhason se chutkara kaise payen: खूबसूरत चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। लेकिन हमारी खराब जीवनशैली और खानपान की वजह से अक्सर चेहरे पर कील-मुंहासे निकल आते हैं। वैसे तो बाजार में मुंहासो की दवा, चेहरा साफ़ करने की दवाओं आदि के नाम पर कई प्रोडक्ट बिक रहे हैं लेकिन बेहतर होगा कि इन्हें अपनाने की बजाय आप मुंहासे हटाने और चेहरा साफ करने के आयुर्वेदिक घरेलू उपाय अपनाएं।
सर्दियाँ शुरू होते ही हमारे चेहरे पर या 15 से 20 साल के बीच चेहरे पर किल मुहासे निकलने लग जाते है और ये हमारी पेर्सोनेलिटी में गड़बड़ कर देते है और हमें कई बार तो शर्मिंदा होना पड़ता है | क्यूंकि हमें लगता है की मेरी उम्र के करण मेरे चेहरे पर ये किल मुहासे निकल रहे है क्या ऐसा सही है या नही ? ईसी सवाल को हम बार बार सर्च करते रहते है और उसके साथ ये भी देखते है की इसका ईलाज कैसे किया है यानि किल मुहासों से छुटकारा कैसे पाया जाए ?
तो सबसे पहले जानते है ये कील-मुहासे है क्या और होते क्यों है ?

कील (Blackheads) क्या है?
हमारी त्वचा में कुछ छेद पाए जाते है और इन छेदों में गंदगी, तेल (Sebum), और मृत त्वचा कोशिकाओं में जम जाती है और जब यह जमाव हवा के सम्पर्क में आता है तो ये ऑक्सीडाइज होकर काला हो जाता है और यही वजह है कि इसे ब्लैकहेड्स कहते हैं।
मुँहासा क्या है? (What is Acne?)
मुँहासे (acne) त्वचा की एक आम समस्या है। कील-मुँहासे ज्यादातर हार्मोनल बदलावों या खान-पान की गड़बड़ी के कारण निकलते हैं। कुछ आहार ऐसे होते हैं जिनको खाने से आपकी त्वचा खराब हो जाती है और कील मुँहासों की समस्याएं शुरु हो जाती हैं। मुँहासों की समस्या चेहरे पर अधिकतर देखी जाती है, परन्तु चेहरे के साथ-साथ यह एक्ने पीठ और कंधों पर भी निकलती है। मुंहासे त्वचा के बंद छिद्रों में तेल और गंदगी के जमाव से बनते हैं। यह रोमछिद्र संक्रमण के कारण सूज जाते हैं और इनमें पस (Pus) भर जाती है। गंभीर मामलों में यह दर्दनाक हो सकते हैं।
किल-मुँहासे क्यों निकलते हैं? (Causes of Acne)
- हार्मोनल बदलाव : किशोरावस्था , गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान तेलिय ग्रंथियों को अधिक सक्रिय बना देता है, जिससे कील और मुंहासे होते हैं।
- गलत खानपान : गलत खान पान की वजह से भी मुह पे किल मुहासे हो स्सकते है जैसे ज्यदा समोसे और कचोरी खाना |
- तनाव : अत्यधिक तनाव के कारण भी हार्मोनल इम्बलेंस हो जाते है और जिससे किल-मुहासे की शिकयत हो सकती है |
- अनुवांशिक कारण : अगर यह किसी को यह समस्या लगातार हो रही है तो आपको बी ही ये समस्या हो सकती है|
किल- मुहासे कितने प्रकार के होते है :

- ब्लैकहेड्स (Blackheads) : चेहरे के खुले छिद्रों में गन्दगी फसने से बनने वाले और ये बाद में काले हो जाते है |
- व्हाइटहेड्स (Whiteheads): ये चेहरे के खुले छिद्रों में होते है और बाद में ये छोटे छोटे सफ़ेद दानो जैसे दीखते है |
- पिंपल्स (Pimples): ये सुजान युक्त होते और इनमे पस बार जाती है और इनमे दर्द भी होता है |
- नोड्यूल्स (Nodules) : ये गहरे ओर काले होते ये बहुत ही दर्द नाक होते है |
- सिस्टिक एक्ने (Cystic Acne): ये बड़े संक्रमण और बहुत दर्द नाक होते है जैसे फोड़े हो |
तो चलिए जानते है किल- मुहांसों को सही करने घरेलु नुस्खे :
शहद और नींबू का मास्क
शहद एक प्राक्रतिक औषधि है और इसमें एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं यह हमारी स्किन में किल मुहासे पैदा करना वाले बैक्टीरिया को खत्म करता है | यह त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों को हल्का करने और घाव को जल्दी भरने में भी सहायक है। वहीं, नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, जो त्वचा की रंगत निखारने और उसे गोरा बनाने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक एसिड होते हैं, जो त्वचा के अतिरिक्त तेल को हटाते हैं और रोमछिद्रों को साफ करते हैं।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
इसका यूज करने के लिए आपको एक लेप तेयार करना होगा और उसके लिए
सामग्री :1 चम्म्च शहद और आधा चम्मच निम्बू का रस
इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर अपने फेस पर अप्लाई करना और 20 से 25 मिनट तक छोड़ देना है और बाद में गुनगुने पानी से धो लेना है |
नीम और हल्दी :
नीम को सदियों से औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। वही इसके गुणों की बात करें तो इसमें एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, और ये हमारी स्किन को संक्रमण से बचाते है और किसी भी फंगल इन्फेक्शन को भी सही कर देता है और वही हल्दी की बात करे तो इसमे करक्यूमिन पाया जाता है और बहुत तगड़ा एंटीऑक्सीडेंट है जो तवचा को निखारने में और उसको सही करने के लिए जाना जाता है और ये किसी भी प्रकार की सुजान को कम करने का काम करता है \
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
सामग्री : इसके लिए आपको चाहिए 10 से 12 नीम के पत्ते और एक चुटकी हल्दी
नीम की पत्तियों को पानी में भिगोकर पीस लें। इस पेस्ट में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।अब इसे चेहरे पर लागाये और 20 से 25 मिनट लगा रहने दे और बाद में गुनगुने पानी से धो ले |
एलोवेरा जेल :

एलोविरा शायद ही ऐसा कोई होगा जिसके घर में एलोविरा का पौधा नही होगा | एलोविरा त्वचा के लिए बहुत अच्छा टॉनिक है | इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, और इस गुण के कारण तवचा में होने वाले किल मुहांसों को कम करता है और स्किन में नमी बनाए रखता है | इसमें विटामिन E और विटामिन C होते हैं, जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं | एलोवेरा जेल मुंहासों के दाग-धब्बों को हल्का करने और त्वचा को ठंडक पहुंचाने में भी फायदेमंद है। इसे जले हुए पर भी लगा सकते है |
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
सामग्री :इसके लिए आपको चाहिए एलोविरा का ताजा पत्ता और इसको काट कर इसमें से जेल निकल ले और रात को सोते समय अपने चेहरे पर लगाये और सुबह धो ले |
मुल्तानी मिट्टी का पैक
मुल्तानी मिट्टी चेहरे से आयल को और रोमछिद्रो को साफ़ करने का काम करता है मुल्तानी मिट्टी में मौजूद खनिज त्वचा की रंगत को निखारने और उसे ताजा दिखाने में मदद करते हैं। यह डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है।
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
सामग्री :इसके लिए आपको चाहिए मुल्तानी मिट्टी 2 चम्मच और गुलाब जल 1 चम्मच
इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेवे और अपने चेहरे पर अप्लाई कर लेवे और अच्छी तरह से सूखने के बाद चेहरे को ठन्डे पानी से धो ले |
तुलसी और मेथी का पेस्ट
स्किन में हो या बॉडी में हो तुलसी एक ऐसी औषधि है जो हर बिमारी में काम आती है | ये खून को साफ़ करती है और त्वचा के र्रोम छिद्रों को साफ़ करता है | मेथी के दाने एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की लालिमा और सूजन को कम करते हैं |
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
सामग्री : इसके लिए आपको चाहिए 10 ताजे पत्ते तुलसी और 2 चम्मच मेथी के दाने |
इन दोनों को पिस कर अच्छी तरह से मिक्स करले और अपने चेहरे पर अप्लाई कर लेवे और सुख जाने के बाद गुनगुने पानी के साथ धोएं |
दही और बेसन का पैक
दही खाना सबको पसंद होती है और क्या किसी ने कभी अपने चेहरे पर लगाया है | दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा को एक्सफोलिएट करता है और डेड स्किन हटाकर उसे चमकदार बनाता है।दही त्वचा को मुलायम बनाता है | बेसन त्वचा की सफाई करता है और गंदगी व तेल को हटाता है।|
इसका इस्तेमाल कैसे करें?
सामग्री : इसके लिए आपको चाहिए एक चम्मच दही और एक चम्मच बेसन |
दही और बेसन को मिलाकर पेस्ट बना लें और से चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें।
किल मुहासे एक आम समस्या है ओर इसको सही करना बहुत ही आसान है और आप बताये गये नुश्खो मेसे 2 नुस्खो को अपनी डेली रूटीन में शामिल कर लेते है आपके चेहरे पर किल मुहस्से सही हो जायेंगे और अगर अपने लिए स्किन केयर रूटीन ढंुढ रहे है तो इस लेख को देखें :- SKIN CARE ROUTINE
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इन चीजों के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको मधुमेह, एलर्जी, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी का निदान, इलाज, रोकथाम, या प्रबंधन करना नहीं है।
image credit : canva