Summer Morning Healthy Routine: गर्मी में अपने स्वास्थ्य को सही रखना आज के आधुनिक युग में सभी के लिए जरूरी हो गया है, खासकर जब तापमान तेजी से बढ़ रहा हो| बढ़ते मौसम के साथ सभी का एक ही सवाल होता है की गर्मी में हेल्दी रहने के लिए सुबह उठते ही क्या करें? ऐसे में आप सही मोर्निंग रुटीन को फॉलो करके आप अपने हेल्थ को सही कर सकते है| काफी लोगो का सवाल होता है, कि गर्मियों में सुबह उठकर क्या करें?, जिससे शरीर अन्दर से ठंडा रहे और एनर्जी रहे|
अगर आप भी यही सोच रहे है, कि गर्मियों में हेल्दी लाइफस्टाइल कैसे अपनाएं? तो आज की पोस्ट आपके लिए है, जिसमें हम आपको सुबह की 8 असरदार और हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे।
ये भी पढ़ें-
- पीरियड्स में कमर और पेडू के दर्द को कैसे करें ठीक?
- आंवला सेवन के फायदे व नुकसान
- अगर भूख ना लगे तो क्या खाएं? भूख न लगने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

1. सुबह जल्दी उठें
गर्मियों में स्कूल, कॉलेज और ऑफिस का टाइम सर्दियों के मुकाबले थोडा जल्दी होता है, और गर्मियों में सूरज भी जल्दी निकलता है| तो इस लिए अपने काम पर जाने से पहले कम से कम 2 घंटे पहले उठे | इससे आपका माइंड शांत रहेगा और आपको पॉजिटिव फील होगा |
2. एक गिलास गुनगुना पानी पिएं
गर्मियों में 7 से 8 घंटे कि नींद के बाद शरीर में पानी की कमी हो जाती है| तो सुबह उठते ही चाय पीने के बजाय चाय से पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे और उसी के साथ गर्म पानी पीने से बॉडी डिटॉक्स होती है |
3. सुबह जल्दी उठकर कुछ पढ़ने की आदत डालें
सुबह उठकर ज्यादातर लोगो की एक ही आदत होती है, की मोबाइल में व्हाट्सएप और फेसबुक चेक करना| आप इन आदतों को छोड़ कर सुबह उठते ही कुछ पढने की आदत डालें, और उसी के साथ योग और प्राणायाम भी करें जिससे आपका मन और बॉडी दोनों फिट रहें |
4. बिस्तर ठीक करने की आदत डालें
ये लाइन केवल गर्मियों के लिए नही है| इसे आप सर्दियों में फोलो कर सकते है| इसमें आप जैसे ही अपने बिस्तर को छोड़ते है| तो अपने बिस्तर को सही करें जिससे आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है|
5. चेहरे पर ठंडे पानी से छींटे मारें

गर्मियों में चेहरे पर भी बहुत दिक्कत होती है, तो उसके लिए सुबह उठते ही आप अपने चेहरे को ठंडे पानी से धोएं और उसी के साथ अपनी आँखों में ठन्डे पानी के छींटे मारें ताकि आपका चेहरा खिला खिला रहे और आपनी आँखें भी सही रहें|
6. सादा और हल्का नाश्ता करें
गर्मियों का सीजन है, तो ज्यादातर लोगो का एक ही सवाल होता है की गर्मियों में क्या खाना चाहिए? की जिससे पुरे दिन शरीर में ताजगी बनी रहे| एक्सपर्ट के अनुसार “सुबह उठ कर हमेशा ही हल्का और सादा नाश्ता करना चाहिए क्यूंकि ज्यादा ऑयली और हैवी फ़ूड लेने से मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और जिससे पुरे दिन आलस और वीकनेस महसूस होता है| इस लिए खाने में दलिया, दूध, फ्रूट ही लेवें |”
7. थोड़ी देर धूप सेंकें
गर्मियों में जैसे ही दिन की शुरुआत होती है, तो सभी लोग घर के अंदर रहना पसंद करते है| जिससे उन्हें गर्मी न लगे पर इस कारण उनकी बॉडी में विटामिन डी की कमी हो जाती हो जाती है| इसलिए गर्मी में उठने के बाद कम से कम से आधा घंटा धुप में जरुर बैठे | इससे आपकी हड्डियाँ और इम्यून सिस्टम सही रहेगा|
8. दिन की शुरुआत भगवान का धन्यवाद और मेडिटेशन से करें
सुबह की हेल्दी आदतों में से एक आदत है- “अपने भगवान को दिल से धन्यवाद करें” क्यूंकि उन्होंने आपको एक नया दिन जीने का अवसर दिया है| सुबह उठते ही मोबाइल का गलत इस्तेमाल करने के बजाय, सुबह उठते ही कोई शांतिपूर्ण आरती या भजन सुनना चाहिए| जिससे आपके मन को आंतरिक शांति मिले और इसी के साथ ही आपको रोजाना सुबह उठते ही मेडिटेशन भी जरुर करें |
तो ये थी गर्मियों में सुबह उठते ही करने वाले आठ काम जिससे आप अपने मन और हेल्थ को सही रख सकते है |
FAQs
सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिएं, चेहरे को ठंडे पानी से धोएं, और अपने भगवान का धन्यवाद करके कुछ देर मेडिटेशन करें। इससे आपका मन शांत रहेगा और आपकी बॉडी में ताकत बनेगी रहेगी।
सुबह जल्दी उठने से मानसिक शांति मिलती है, शरीर में एनर्जी बनी रहती है, और पूरे दिन शेड्यूल सही रहेगा।
गर्मियों में दलिया, फल, नींबू पानी, नारियल पानी और दूध जैसी चीजें खानी चाहिए जो शरीर को ठंडा रखती हैं और एनर्जी देती हैं।
Disclaimer: यह सामग्री किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह, निदान या उपचार का विकल्प नहीं है। कृपया किसी भी स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले योग्य चिकित्सक या हेल्थ एक्सपर्ट से परामर्श अवश्य लें। सेहत इन्फो इस जानकारी की पूर्णता, सटीकता या किसी विशेष परिणाम की गारंटी नहीं देता और इसकी किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता।
1 thought on “गर्मी में शरीर को ठंडा और हेल्दी रखने के लिए अपनाएँ ये 8 मॉर्निंग हैबिट्स”