सर्दियों के मौसम में सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है | इस मौसम में गुड़ खाना किसे पसंद नही है और गुड़ खाना भी सेहत के लिए फायदे मंद है | यह केवाल्श्रीर को गर्म नही बल्कि ये हमारे पाचन को भी सुधरता है | परन्तु आज कल बाजार में नकली गुड़ बहुत आ गया है परन्तु इसको पहचाने कैसे तो घबराइए मत आज हम लेके आये है नकली और असली गुड़ को कैसे पहचाने |
गुड़ की शुद्धता की पहचान के तरीके
रंग और चमक पर ध्यान दें
कौन सा रंग का गुड़ सबसे अच्छा होता है? असली और नकली गुड़ की पहचान करने का सबसे आसान तरीका है उसका रंग और चमक पर ध्यान देना | गुड़ का रगं आमतौर पर पीला या हल्के भूरे रंग का होता है. गुड़ पर किसी रंग का काला या सफेद धब्बा नहीं होता है. अगर गुड़ पर सफेद रंग का धब्बा या काले रंग का धब्बा दिख रहा है, तो ऐसे में गुड़ की नकली होने की संभावना रहती है
पानी करेगा मदद
इसके लिए कांच के गिलास को पानी से भर ले | उसके बाद गुड़ के छोटे छोटे टुकड़े करके गिलास में डाल कर कुछ देर के लिए रख दे |करीब 30 से 40 मिनट बाद चेक करें की अगर ये घुल जाए तो समझ लेना की आपका गुड़ शुद्द है | और वही नकली गुड़ की बात करें तो वो पानी घुलेगा नही |
स्वाद चखकर जांच करें
गुड़ का स्वाद भी उसकी शुद्धता को परखने का एक अच्छा तरीका है।
असली गुड़: इसका स्वाद मीठा और प्राकृतिक लगता है। खाने के बाद हल्की खुशबू महसूस होती है।
नकली गुड़: यह बहुत ज्यादा मीठा हो सकता है, और कभी-कभी इसका स्वाद कड़वा भी लगता है।
जलाकर चेक करें
धुआं- शुद्ध गुड़ को जलाने पर साफ धुआं निकलता है। अगर धुआं काला या बहुत ज्यादा धुंआ है, तो इसमें मिलावट हो सकती है।
नरम और कठोरता परखें
गुड़ की कठोरता उसकी शुद्धता का पता लगाने में मदद करती है।
असली गुड़: यह हल्का नरम होता है और आसानी से टूट जाता है।
नकली गुड़: यह सख्त होता है और तोड़ने में मुश्किल होती है।
गंध से पहचानें

गुड़ की गंध उसकी शुद्धता का एक और संकेत है।
असली गुड़: इसमें प्राकृतिक और हल्की मीठी खुशबू आती है।
नकली गुड़: इसमें केमिकल जैसी गंध आ सकती है।
गुड़ के फायदे
असली गुड़ का सेवन सर्दियों में बहुत लाभदायक होता है। यह खांसी, जुकाम और गले की खराश में राहत देता है। इसके अलावा, यह शरीर में खून की कमी दूर करता है और पाचन को मजबूत बनाता है। लेकिन यह लाभ तभी मिलते हैं जब आप असली गुड़ का सेवन करें। नकली गुड़ न केवल इन फायदों से वंचित करता है, बल्कि आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है।