काफी बार सुना होगा डॉक्टर बोलता है की आपका कोलेस्ट्रॉल बढ गया है तो बस हम भी सुन के छोड़ देते है पर हमरे मन में ये सवाल रहता है की ये होता क्या है तो आज हम उरी सही तरीके से इसी पर बात करेंगे को कोलेस्ट्रॉल क्या होता है और ये बीमारी होती क्यों है और क्या हमारा कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हमे दिक्कत हो सकती है या नही ?
कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का वसा है जो हमारे खून में पाया जाता है। यह शरीर के लिए जरूरी होता है, क्योंकि यह हार्मोन, विटामिन D और कोशिकाओं की दीवार बनाने में मदद करता है। परन्तु जब भी हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ जाता है तो हमे दिक्कते होने लगती है | कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है :-
- गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL)
- बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL)
कल्पना कीजिए, अगर आपके शरीर की नलियों (धमनियों) में कचरा भरने लगे, तो क्या होगा? यह कचरा धीरे-धीरे दिल तक खून पहुंचने वाले रास्ते को बंद कर देता है। नतीजा? दिल का दौरा, हाई ब्लड प्रेशर और स्ट्रोक जैसी खतरनाक बीमारियां। लेकिन रुकिए! घबराने की ज़रूरत नहीं। समस्या को समझें और समाधान की ओर बढ़ें।
आज हम बैड कोलेस्ट्रॉल के बारे मे बात करेंगे क्यूंकि यही नुक्सान करता है
बैड कोलेस्ट्रॉल को इंग्लिश में Low-Density Lipoprotein (LDL) कहा जाता है मोम की तरह दिखने वाला यह चिपचिपा पदार्थ नसों और धमनियों में जमा हो जाता है। इससे नसों में दौड़नेवाले रक्त की गति धीमी हो जाती है जिससे आपके हार्च पर बहुत दबाव बन सकता है। इससे आपको हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण
इसके बहुत सारे कारण हो सकते है जैसे :-
- गलत खान पान
- कम व्यायाम या शारीरिक गतिविधि की कमी
- धूम्रपान और शराब
- मोटापा
👉 क्या आप जानते हैं?
बैड कोलेस्ट्रॉल से बढ़ने वाला खतरा तब तक दिखाई नहीं देता, जब तक समस्या गंभीर न हो जाए। यह एक साइलेंट किलर की तरह आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षण
बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने के कोई खास लक्षण नहीं होते, इसीलिए इसे “साइलेंट किलर” भी कहा जाता है। लेकिन जब यह बहुत बढ़ जाता है, तो यह दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का कारण बन सकता है। इसके लिए डॉक्टर से नियमित चेकअप करवाना जरूरी है, जिससे आप अपने कोलेस्ट्रॉल का स्तर जान सकें।
बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हमें क्या क्या लक्षण दिखते है तो होम पेज पर जाकर बैड कोलेस्ट्रॉल के लक्षण वाली पोस्ट देखें |
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इन चीजों के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको मधुमेह, एलर्जी, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी का निदान, इलाज, रोकथाम, या प्रबंधन करना नहीं है।
IMAGE CREDIT : CANVA