भूख कम लगना या बिल्कुल न लगना एक आम समस्या है, जो शरीर को कमजोर बना सकती है। अगर आपको भी भूख नहीं लगती या बहुत कम लगती है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर आप अपनी भूख बढ़ा सकते हैं। ये नुस्खे न सिर्फ प्राकृतिक हैं बल्कि आपके स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं।
भूख न लगने का सबसे बड़ा कारण क्या है?
भूख न लगने के बहुत सारे कारण हो सकते है तो चलिए जानते है कुछ कारण :-
पाचन तंत्र की गड़बड़ी
अगर आपका पाचन तंत्र खराब हो जाता है तो भी भूख कम लगने लग जाती है |
तनाव और चिंता
अगर आप किसी कारण से या बिना कारण से चिंता या तनाव लेते है तो आपको भूख कम लगने की दिक्कत हो सकती है |
अनियमित खानपान
अगर हम ज्यादा तली हुए चीजे खाते है तो हमारा पाचन तंत्र ख़राब हो जाता है और शारीरिक गतिविधि की कमी से भूख प्रभावित हो सकती है।
बीमारियां
लिवर, किडनी या पेट से जुड़ी समस्याएं भी भूख न लगने का कारण बन सकती हैं।
भूख बढ़ाने के लिए घरेलू नुस्खे
अदरक और नींबू का रस
अदरक पाचन क्रिया को सही करता है और भूख बढ़ाने में मदद करता है। एक छोटा टुकड़ा अदरक कद्दूकस करके उसमें नींबू का रस और थोड़ा सा काला नमक मिलाकर खाएं। इससे आपकी भूख धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी।
अजवाइन का सेवन करें
अजवाइन में पाचन को सुधारने में सहायक है, जो भूख बढ़ाने में बहुत ही कारगर होते हैं। रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच अजवाइन खाने से पाचन क्रिया सही होती है और भूख बढ़ती है।
सौंफ और मिश्री का मिश्रण
सौंफ और मिश्री को बराबर मात्रा में मिलाकर चबाने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और भूख खुलकर लगती है। इसे रोजाना खाने से धीरे-धीरे आपकी भूख बढ़ जाएगी।
धनिया और जीरा पाउडर
धनिया और जीरा पाचन को सुधारने में बहुत फायदेमंद होते हैं। एक चम्मच धनिया और जीरा पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन अच्छा रहता है और भूख भी बढ़ती है।
पुदीना का रस
पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन क्रिया को सुधारता है। ताजा पुदीना के पत्तों का रस निकालकर उसमें नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से भूख बढ़ती है।
अतिरिक्त सुझाव
- रोजाना हल्का व्यायाम या योग करें
- खाने में मसालों का सही मात्रा में इस्तेमाल करें
- अधिक तनाव न लें, क्योंकि तनाव भी भूख कम करता है
- पर्याप्त नींद लें, जिससे शरीर स्वस्थ रहे
- जंक फूड और तली-भुनी चीजों से बचें
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इन चीजों के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको मधुमेह, एलर्जी, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी का निदान, इलाज, रोकथाम, या प्रबंधन करना नहीं है।
image credit : canva