जुकाम में क्या खाएं और क्या न खायें?राहत के घरेलू उपाय

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now     

जुकाम में क्या खाएं और क्या न खाएं?– जुकाम के दौरान सही आहार आपकी सेहत का बड़ा सहारा बन सकता है। जब नाक बहना, गले में खराश और हल्की ठंडक तकलीफ देती है, तो कुछ विशेष खाद्य पदार्थ आपको जल्दी आराम पहुंचा सकते हैं, वहीं कुछ चीज़ें स्थिति और बिगाड़ सकती हैं।

आइए जानते हैं, जुकाम होने पर क्या खाएं और किन चीज़ों से बचना चाहिए?, ताकि आप जल्द से जल्द आराम और ऊर्जा का अनुभव कर सकें|

जुकाम होने पर क्या खाएं?

अदरक और तुलसी की चाय

अदरक और तुलसी की चाय
अदरक और तुलसी की चाय

अदरक और तुलसी में भरपूर मात्रा में एंटी ओक्सिडेंट और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते है| और ये हमारे शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ाते हैं| और इस चाय को लगातार लेने से जुकाम हमारे नजदीक भी नही आता है|

इस प्रकार से तैयार होगी, अदरक और तुलसी की चाय

आवश्यकता : 1 इंच टुकड़ा अदरक और 5 से 6 ताजे पत्ते तुलसी

  • सबसे पहले अदरक को बारीक़ पीस लें|
  • तुलसी के पत्तों को 1 गिलास पानी में उबाल लें|
  • छानकर ठंडा करके इसमें अदरक पाउडर मिला लेंवे|
  • अब आपकी चाय तैयार है, इसका सेवन करें|

शहद और नींबू का पानी

शहद और अदरक पानी पीने में स्वाद होने के साथ-साथ ये हमारी हेल्थ के लिए भी बहुत लाभदायक है|

शहद, हमारे गले में हुए खराश को सही करने का काम करता है और अदरक, में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है| और इन दोनों का कॉम्बिनेशन हमारे जुकाम को जल्दी सही करने का काम करता है|

खट्टे फलों का सेवन

खट्टे फलों में विटामिन C होता है| विटामिन C हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ता है| जिससे गले की खराश में आराम मिलता है|

हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल ,एंटी इन्फ्लामटरी गुण पाए जाते है| और ये जुखाम के संक्रमण को कम करता है|

सेवन विधि:- इसके लिए आपको चाहिए 1 गिलास दूध और 1 चम्मच हल्दी इन दोनों को मिलाकर और अच्छी तरह से गर्म कर ले| अब ठंडा करके इसका सेवन करें, आपको जुकाम में राहत मिलेगी|

सूखे मेवे

सूखे मेवे यानी बादाम ,काजू ,अखरोट ये सभी ड्राई फ्रूट हमें सर्दी में गर्मी देने का काम करते है तो इस लिए सर्दी में सुबह-सुबह खाली पेट कम से कम 5 से 6 सूखे मेवों का सेवन जरुर करना चाहिये| ध्यान रखें, गर्मी में इनका सेवन भिगोकर करें|

लहसुन

लहसुन में ऐंटी-वायरल और ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। इसे खाने से सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक होता है।

ठंडे और बर्फ वाले पदार्थ

आइसक्रीम, ठंडे पेय, या ठंडी चीजें खाने से गले की समस्या बढ़ सकती है और सर्दी-जुकाम लंबे समय तक रह सकता है। इनसे पूरी तरह बचें। क्यूंकि इनको खाने से हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है|

बहुत ज्यादा मसालेदार खाना

मसालेदार भोजन गले में जलन पैदा कर सकता है और खराश को बढ़ा सकता है| और ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी घटाता है| तो इसलिए ज्यादा मसालेदार चीजों का सेवन न करें|

अल्कोहल और कैफीन

अल्कोहल और कैफीन (जैसे चाय, कॉफी) डिहाइड्रेशन का कारण बनते हैं, जिससे शरीर की स्थिति और खराब हो सकती है |और हमारे शरीर में कमजोरी भी आती है तो इसलिए इन चीजो को खाने से बचाव रखें|

डिब्बाबंद और प्रोसेस्ड फूड

डिब्बा बंद और प्रोसेस्ड फूड में प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, और इनमे पोषण कम होता है। ये आपकी इम्यूनिटी को कमजोर बनाते हैं| और शरीर को संक्रमण से लड़ने में अक्षम बना सकते हैं

जुकाम के समय सही खान-पान अपनाना और गलत चीजों से बचना जल्दी ठीक होने में मदद करता है। हमेशा ताजे, गर्म और पोषण से भरपूर भोजन का सेवन करें। स्वस्थ रहे खुश रहे|

जुकाम में क्या खाएं और क्या न खाएं?

क्या खाएं ?क्या न खाएं ?
अदरक और तुलसी की चायठंडे और बर्फ वाले पदार्थ
शहद और नींबू का पानीबहुत ज्यादा मसालेदार खाना
खट्टे फल (मोसमी ,संतरा,आवंला ) का सेवनअल्कोहल और कैफीन
हल्दी वाला दूधडिब्बा बंद और प्रोसेस्ड फूड
सूखे मेवेसोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
लहसुनदूध, पनीर, मलाई जैसे डेयरी उत्पाद

FAQ

जुकाम में क्या खाएं?

1. गर्म सूप (चिकन या वेजिटेबल ब्रोथ)
2. अदरक-लहसुन की चाय
3. नींबू, संतरा, आमला जैसे विटामिन C युक्त फल
4. शहद मिलाकर गुनगुना पानी
5. हल्का दलिया (ओटमील)
6. नारियल पानी या हल्का जूस

जुकाम में क्या न खाएं?

1. आइसक्रीम और कोल्ड ड्रिंक्स
2. ठंडी मिल्कशेक्स और ठंडे जूस
3. दूध, पनीर, मलाई जैसे डेयरी उत्पाद
4. सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स
5. प्रोसेस्ड शुगर व मिठाइयाँ (केक, पेस्ट्री)
6. कैफीनयुक्त पेय (कॉफी, एनर्जी ड्रिंक्स)
7. शराब और एल्कोहॉल बेस्ड ड्रिंक्स
8. कच्ची सलाद व ठंडी सब्जियाँ
9. भारी मसालेदार भोजन
10. सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इन चीजों के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको मधुमेह, एलर्जी, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी का निदान, इलाज, रोकथाम, या प्रबंधन करना नहीं है।

Image Credit : Canva

मेरा नाम अवतार सिंह है| मैं आयुर्वेद और प्राकृतिक स्वास्थ्य का एक जानकार हूं। मैंने नाड़ी परीक्षण का कोर्स पूरा किया है| और वर्तमान में "चरक संहिता," "अष्टांग हृदयम," और "भावप्रकाश निघंटु" जैसे प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथों का अध्ययन कर रहा हूं। जड़ी-बूटियों और उनके उपयोग के बारे में मेरा गहन ज्ञान है, जिसे मैं इस वेबसाइट के माध्यम से लोगों के साथ साझा करता हूं। मेरा और मेरी टीम का मुख्य उद्देश्य है कि लोग आयुर्वेद के प्रति जागरूक हों और अपने घर व रसोई में उपलब्ध जड़ी-बूटियों का उपयोग करके स्वस्थ जीवन जी सकें।

Leave a Comment

Join WhatsApp!