Aanwla khane ke fayde or nuksan: भारतीय आयुर्वेद में आंवला को ‘स्वास्थ्य का खज़ाना’ कहा जाता है। यह विटामिन C व A, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर नहीं, बल्कि एंटी-एजिंग, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-कार्सिनोजेनिक गुणों का भी उत्कृष्ट स्रोत है।
हालांकि इसके अनेक लाभ हैं—त्वचा व बालों की सेहत से लेकर रोगप्रतिकारक क्षमता में वृद्धि तक—इसका अनुचित सेवन कुछ दुष्प्रभाव भी ला सकता है।
इस पोस्ट में हम आपको आंवला खाने के फायदे, सेवन की विधि और आंवला का सेवन कैसे करें? आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे|
जानिए, आंवला खाने के अद्भुत फायदे

पाचन को शक्तिशाली बनता है
आंवला में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है। भारी खाना खाने के कारण होने वाली पेट की समस्याओं, जैसे- कब्ज और एसिडिटी को दूर करने में यह मदद करता है।
बाल और त्वचा को चमकदार बनाता है
त्वचा:- आवंला त्वचा के बहुत लाभकारी है ,यह झुरियों को कम करने और त्वचा को चमकदार बनाने का काम करता है |आंवला के एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को नुकसान से बचाते हैं|
इसके आलावा ,आंवला के सेवन से हमारे शरीर में कोलेजेन का निर्माण होता है और जिससे हमारी त्वचा चमकदार और सुन्दर बनती है|
बाल:- यह बालों को अंदर से पोषण देने का काम करता है और बालों की जड़ों को मजबुत करता है , जिससे बाल जड़ना कम हो जाते हैं और नए बाल भी उगते है |
आंवला में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स बालों की ग्रोथ को तेज करते हैं| और इन्हें स्वस्थ और चमकदार बनाते हैं|
बालों में आंवला तेल लगाने से बालों की कमजोरी और डैंड्रफ जैसी समस्याएं दूर होती हैं|
मधुमेह के लिए लाभदायक है
- आवंला ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है|
- आवंला में मौजूद फाइबर और एंटीओक्सिडेंट इन्सुलिन के उत्पादन में बढ़ावा देते है और डायबिटीज के मरीज अगर नियमित रूप से आंवला का सेवन करें तो उनकी स्थिति में सुधार हो सकता है |
दिल को स्वस्थ रखता है
आवंला हमारे शरीर में बढे हुए कोलेस्ट्रोल लेवल को कम करता है| और ब्लड प्रेसर को कम करता है जो की हमारे हार्ट के लिए बहुत ही फायदेमंद है| आवंला में फाइबर और पोटेसियम पाया जाता है| जो बड़े हुए ब्लड प्रेशर को कम करता है, और साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है
मोटापा कम करता है
आंवला मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में आसानी होती है। आंवला का सेवन शरीर की चर्बी को घटाने में मदद करता है| आंवला शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है, जो वजन घटाने में सहायक है |
आंवला का सेवन कैसे करें?
आवंला खाने के बहुत सारे तरीके हो सकते है तथा आज हम उन्ही तरीकों के बारे में जानेगे की आवंला को कैसे खाया जाए?
कच्चा आंवला
आवंला को कच्चा खाना सबसे अच्छा तरीका है| आवंला स्वाद में खट्टा होता है, तो इसे कच्चा खाना थोडा सा मुस्किल होता है| कच्चा आंवला खाने से इसके सर्वाधिक फायदे मिलते है|
आंवले का रस
अगर आप आवंला को कच्चा नहीं खा सकते तो आपके पास दूसरा तरीका है- ‘आंवला का ज्यूस’
इसका ज्यूस बनाने के लिए आपको-
- आंवला को बारीक़ काट लें|
- उसमे काली मिर्च और अदरक डाल ले (नोट: स्वाद के अनुसार इसमें थोडा गुड़ भी डाल सकते हैं)
- इन सब को मिक्सी में अच्छी तरह से मिक्स कर ले |
- अब आपका आंवला ज्यूस तैयार है|
रोज सुबह एक गिलास पानी में दो चम्मच आंवले का रस मिलाकर पिएं। यह शरीर को ताकत देता है।
आंवला चूर्ण
आवंला चूर्ण खाना सबसे आसान तरीका है| और इसको आप बाजार से खरीद सकते है या खुद भी घर पर भी तैयार कर सकते है| इसके लिए आपको-
- आवंला को काट कर धुप में सुखा देवें |
- सूखने के बाद मिक्सी में डाल कर उसका चूर्ण बना ले|
- अब यह सेवन के लिए तैयार है|
इस चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाने से पाचन दुरुस्त होता है|
मुरब्बा
आवंला का मुरब्बा खाने में मिट्ठा और स्वादिष्ट होता है| ये हमारे पाचन को सुधारने का काम करता है| इसे आप सुबह-शाम खा सकते है|
आंवला खाने में क्या सावधानियां रखें?
- आंवला अधिक मात्रा में खाने से पेट में जलन या डायरिया हो सकता है। इसका सिमित मात्रा में सेवन करें|
- जिन्हें किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें डॉक्टर से सलाह लेकर आंवला खाना चाहिए।
- शुगर के मरीज आंवला से बनी चीजे जैसे- आवंला मुरब्बा का सेवन करने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है|
- आंवले का रस खाली पेट अधिक मात्रा में न पिएं। इससे गैस और एसिडिटी हो सकती है |
100 ग्राम आंवले में पौषक तत्वों की मात्रा
Nutrition Name | Nutrition Value |
Vitamin C | 600-700 mg |
Fiber | 3.4 grams |
Carbohydrates | 10-15 grams |
Protein | 0.9 grams |
Fat | 0.1 grams |
Calories | 44 kcal |
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इन चीजों के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको मधुमेह, एलर्जी, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी का निदान, इलाज, रोकथाम, या प्रबंधन करना नहीं है।
Image Credit: Canva