अदरक (Ginger) का नाम सुनते ही सबसे पहले लोगों के मन इससे बनी कड़क चाय याद आती है। चाय के शौकीन लोगों के लिए अदरक की चाय पहली पसंद होती है। स्वाद से भरपूर अदरक की चाय सर्दियों में पीने का अपना अलग ही मजा होता है। दरअसल, अदरक अपने औषधीय गुणों की वजह से कई समस्याओं के इलाज में मददगार होती है। यह मतली, पाचन समस्याओं, सर्दी और खांसी जैसी सामान्य मौसमी समस्याओं से राहत दिलाती है।
लेकिन कई लोग यह सोचते हैं कि गीली अदरक (ताजी अदरक) और सूखी अदरक (सौंठ) में से कौन सी ज्यादा असरदार होती है। दरअसल, दोनों के अपने अलग फायदे होते हैं, जो आपकी जरूरत पर निर्भर करते हैं।
गीली अदरक के फायदे

गीली अदरक यानी इसमे पानी जायदा मात्रा में पाया जाता है और जिससे यह सीधे उपयोग के लिए अधिक प्रभावी होती है। इसके कुछ मुख्य फायदे इस प्रकार हैं –
सर्दी-जुकाम से राहत
गीली अदरक एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है, जो सर्दी-जुकाम, गले की खराश और खांसी में तुरंत राहत देती है। इसे लेने ये बहुत जल्दी आराम देती है |
रोग प्रतिरोधक क्षमता
गीली अर्क में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जिससे ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है |
सूजन को करे कम
गीली अदरक में ये भी गुण पाया जाता हैं किओ ये सुजन को कम करता है |
शरीर को गर्म करना
यह शरीर में गर्मी पैदा करती है, जिससे ठंड के मौसम में ठंडक का असर कम होता है।
सूखी अदरक यानी सौंठ के फायदे

गर्म तासीर वाली
सोंठ को तेयार करने के लिए गीली या तजि अदरक को सुखाकर तेयार किया जाता हैं इसमें बहुत सारे गुण पाए जाते है |
सुखी अदरक गीली अदरक की तुलना में ज्यादा गर्म होती है जिससे ये हमारे शरीर को ज्यादा गर्म रखती है |
दर्द और सुजन में लाभकारी
सौंठ का सेवन अगर सही तरीके से किया जाए तो इससे दर्द और सुजन में बहुत ज्यादा आराम मिलता है जैसे गठिया और जोड़ो का दर्द |
पाचन शक्ति को मजबूत बनाती है
सोंठ खाने से हमारा पाचन मजबूत होता है ये गैस ,अपच जैसी दिक्कत को सही करने का काम करता है |
ब्लड सर्कुलेशन सुधारती है
आयुर्वेद में बहुत साडी ईएसआई जड़ी बूटियां है जिसमे सोंठ का उपयोग किया जाता है जो ब्लड सर्कुलेशन को सही करते है|
कौन सी अदरक सर्दी में बेहतर है?
अगर आप सर्दी-जुकाम, गले की खराश और खांसी जैसी समस्याओं से परेशान हैं, तो गीली अदरक का सेवन फायदेमंद होगा। वहीं, अगर आपको शरीर को गर्म रखना है, जोड़ों के दर्द को सही करना है या पाचन तंत्र को दुरुस्त करना है, तो सूखी अदरक (सौंठ) ज्यादा उपयोगी होगा |
कैसे करें अदरक का सेवन?

गीली अदरक का सेवन
- अदरक की चाय बनाकर पिएं।
- अदरक की चाय बनाकर पिएं।
- सब्जियों और दाल में डालकर इस्तेमाल करें।
सौंठ का सेवन
- सौंठ का पाउडर दूध या गर्म पानी में मिलाकर पिएं।
- गुड़ और घी के साथ मिलाकर सेवन करें।
- काढ़ा बनाकर पिए |
अभी सर्दियों का मौसम है तो गीली अदरक का सेवन बेहतर होगा और अगर आपको ज्यादा रिजल्ट चाहिए तो आप सौंठ का यूज कर सकते है और बस आपको सही समय और सही डोस का पता होना चाहिए | आज की जानकारी आपको कैसी लगी तो अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरुर देवें |
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता और शिक्षा के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। यह किसी डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं है। इन चीजों के सेवन से संबंधित कोई भी निर्णय लेने से पहले कृपया अपने डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से परामर्श करें, विशेष रूप से यदि आपको मधुमेह, एलर्जी, या कोई अन्य स्वास्थ्य समस्या है। इस जानकारी का उद्देश्य किसी बीमारी का निदान, इलाज, रोकथाम, या प्रबंधन करना नहीं है।
image credit : canva